रात्रि गश्त अभियान से लेकर दिन में वाहनों की चेंकिग
स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर कमिश्नरेट पुलिस सतर्क है। रात्रि गश्त अभियान से लेकर दिन में वाहनों की चेंकिग की जा रही है। पुलिस आयुक्त रामचंद्रन दिल्ली पुलिस के साथ-साथ एनसीआर के पुलिस अधिकारियों की हुई समन्वय बैठक में शामिल हो चुके हैं।
यहां लगेंगे पुलिस नाके
- दिल्ली- आया नगर बॉर्डर, दिल्ली-सिरहौल बॉर्डर, दिल्ली-कापसहेड़ा बॉर्डर, दिल्ली-बजघेड़ा बॉर्डर प्रमुख हैं।
स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर पुलिस सघन जांच कर रही है। इसके साथ ही ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। जिसे दिल्ली पुलिस के समन्वय के साथ लागू किया जाएगा। -कला रामचंद्रन, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम।