आरओएफ ग्रुप पर आयकर विभाग की छापेमारी
- फोटो : ANI
आयकर विभाग कथित कर चोरी के मामले में दिल्ली एनसीआर के रियल एस्टेट डेवलपर आरओएफ ग्रुप पर छापेमारी कर रहा है। हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 44 स्थित रमाडा होटल में छापेमारी चल रही है।
बताया जा रहा है कि दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-2 समेत गुरुग्राम और उसके आसपास के इलाकों में 21 जगहों पर छापेमारी की गई है।