फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक परिवार और अकेली बहू: सास से तू-तू मैं-मैं, ससुराल वालों ने महिला को बच्चे समेत छत से फेंका; पुलिस से शिकायत

Tue, 23 May 2023 09:16 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां ससुराल वालों ने महिला को बच्चे समेत छत से फेंक दिया। महिला ने होश में आने के बाद मारपीट और जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
गुरुग्राम पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में ससुराल वालों ने विवाहिता को दो साल के बच्चे समेत छत से फेंकने का मामला सामने आया है। घायल महिला और बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के होश में आने पर पुलिस ने उसके पति सहित ससुराल के लोगों पर मारपीट और जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि रविवार रात करीब साढ़े दस बजे उसकी अपने ससुराल में किसी बात पर सास के साथ कहासुनी हो गई।

विज्ञापन


पुलिस को आगे बताया कि मेरे पति, जेठ, जेठानी, चाचा, चाची, सास और ससुर ने मिलकर गाली-गलौज की। महिला ने इसका विरोध किया तो पति सहित सभी ने महिला के साथ मारपीट की। आरोप है कि सास ने चाकू से महिला पर वार किया जो गलती से उनके पैर में लग गया। जिसके बाद सभी ने महिला और उसके बच्चे को घर से निकालने की बात कही। महिला ने घर से जाने से मना कर दिया तो सभी ने उसे पहली मंजिल से धक्का दे दिया। महिला के हाथ में उनका दो साल का बेटा भी था। छत से गिरने से दोनों को गंभीर चोट आईं। मायके वालों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें