फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पथराव के दौरान घायल डीएसपी व इंस्पेक्टर की हालत में सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
चार का अब भी चल रहा है उपचार
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। नूंह में पथराव के दौरान घायल पुलिस कर्मियों को उपचार के लिए मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां पर उपचार के दौरान गोली लगने से घायल इंस्पेक्टर व डीएसपी की छुट्टी हो गई है। पुलिस टीम की ओर से दस लोगों को उपचार के लिए दाखिल कराया गया था। जिसमें से चार लोगों का ही अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पथराव के दौरान होडल डीएसपी सज्जन सिंह, निरीक्षक अजय प्रबंधक थाना खेड़की दौला, निरीक्षक देवेन्द्र प्रबंधक थाना आईएमटी मानेसर, निरीक्षक अनिल प्रभारी अपराध शाखा सेक्टर-40, एसआई अरुण थाना खेड़की दौला, एसआई दीपक थाना आईएमटी मानेसर, एसआई देवेन्द्र थाना खेड़की दौला, एएसआई राजेश प्रवाचक, डीसीपी मानेसर, हवलदार शेर सिंह (थाना खेड़की दौला) व सिपाही पवन (थाना खेड़की दौला) गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिनको उपचार के लिए मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां से हालत में सुधार होने के बाद लोगों को
विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टी दे दी गई है। मेदांता अस्पताल प्रबंधन के अनुसार घायलों री हालत ठीक होने के कारण छुट्टी की गई। उनके पास अभी भी चार पुलिस कर्मी दाखिल हैं। जिनकी हालत ठीक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें