गुरुग्राम। जिला योजनाकार विभाग की प्रवर्तन शाखा ने सोमवार को सुशांत लोक-2 में अवैध रूप से चल रहे अवैध पीजी और एक भवन को सील कर दिया। डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि सेक्टर-56 थाना पुलिस की मदद से सुशांत लोक-2 लाइसेंस प्राप्त कॉलोनी में अनाधिकृत निर्माण/वाणिज्यिक गतिविधि पर सीलिंग अभियान चलाया गया। टीम ने ब्लॉक-जी सुशांत लोक-2 में अवैध रूप से चल रहे पीजी को सील कर दिया। इसके अलावा एक वाणिज्यिक गतिविधि संचालित करने पर मकान को सील किया गया। संवाद