पलवल। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि जिला प्रशासन पलवल जिले में अवैध खनन पर शिकंजा कसने के लिए लगातार सख्त कदम उठा रहा है। पलवल जिला में महानिदेशक खान एवं भूगर्भ विभाग हरियाणा के. एम. पाण्डुरंग के निर्देशानुसार अवैध खनन रोकने के लिए विशेष चेकिंग अभियान निरंतर जारी है। खनन विभाग की टीम राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य मार्गों और अन्य प्रमुख मार्गों पर सक्रिय रूप से तैनात कर विशेष चौकसी बरती जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला में अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद