फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अवैध शराब की खेप बरामद, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। पुलिस ने पुराना नल्हड़ रोड स्थित पटेल वाटिका के पास अवैध शराब बेचते हुए एक व्यक्ति को रंगेहाथ पकड़ा है। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि ओमकार उर्फ बबलू सफेद कट्टे में अवैध अंग्रेजी शराब बेच रहा है। प्रधान सिपाही व टीम ने मौके पर रेड कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 40 पव्वा अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की, जिनमें 12 पव्वा रॉयल स्टैग, 10 पव्वा मैक्डोल्स नंबर 1, 8 पव्वा आईकॉनिक व्हाइट, 6 पव्वा ऑफिसर्स च्वाइस ब्लू और 4 पव्वा स्टर्लिंग रिजर्व बी7 शामिल हैं। आरोपी कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। मौके पर वीडियोग्राफी की गई व शराब को नियम अनुसार सील कर कब्जे में लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें