फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना-गुरुग्राम मार्ग पर लगे हटाए गए अवैध होर्डिंग्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। कस्बे के गुरुग्राम मार्ग पर लगे अवैध होर्डिंग्स को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने हटा दिया है, जिनकी संख्या 10 बताई गई है। प्राधिकरण ने होर्डिंग्स हटाने से पूर्व नोटिस भी जारी किए थे। वहीं, ऐसा होने से होर्डिंग्स माफियाओं में हड़कंप ब बेचैनी व्याप्त है, जो होर्डिंग्स लगाने की एवज में मोटा शुल्क वसूल रहे हैं। यह कार्रवाई राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा की गई है। ये होर्डिंग राजनेताओं, यूनिवर्सिटी, स्कूल, कॉलेज व सोसाइटी ने बगैर अनुमति लिए लगाया हुआ था। एलिवेटेड मार्ग के मुख्य घटना प्रबंधक मोहम्मद बिलाल हुसैन ने बताया कि एलिवेटेड मार्ग के साथ बगैर अनुमति लिए होर्डिंग्स को नहीं लगाने दिया जाएगा, जिसकी शुरुआत कर दी है जो जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें