गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार विभाग की प्रवर्तन शाखा ने एमार पाम हिल्स सेक्टर-77 में अवैध तरीके से बने निर्माण को तोड़ दिया। डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि एमार पाम हिल्स सेक्टर-77 की आरडब्ल्यूए द्वारा ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के कॉमन एरिया/खुले स्थान पर बिना अनुमति के मीटिंग हॉल का निर्माण किया गया था, जिसे टीम ने शुक्रवार को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई राहुल शर्मा के सीएम विंडो पर दी गई शिकायत के बाद की गई। ब्यूरो