फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना में तीन एकड़ में विकसित हो रहीं अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक अवैध निर्माण किया सील, डीटीपी ने की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार विभाग (डीटीपी) की प्रवर्तन शाखा ने सोहना में तीन एकड़ में विकसित हो रही अवैध काॅलोनियों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा एक अवैध निर्माण को सील कर दिया। डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि सोहना सिटी थाना पुलिस और सेक्टर-50 थाना पुलिस की मदद से शहरी क्षेत्र सोहना की एक अवैध कॉलोनी, साउथ सिटी 2 और मेफील्ड गार्डन की लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में तोड़फोड़ किया गया। उन्होंने बताया कि सोहना गांव की राजस्व संपदा में तीन एकड़ क्षेत्रफल में फैली एक अवैध कॉलोनी में कार्रवाई की गई। इसमें 12 डीपीसी, 4 चहारदीवारी और मिट्टी की सड़क नेटवर्क को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा फ्रेस्को अपैरेंट शॉपिंग कॉम्प्लेक्स साउथ सिटी-2 के पास स्थित वीटा बूथ द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटा दिया गया। साथ ही मेफील्ड गार्डन में छत पर किए गए एक अवैध निर्माण को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें