गुरुग्राम। अपराध शाखा सोहना की टीम ने अवैध हथियार मुहैया कराने वाले को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नूंह के राशीद उर्फ मुंडल के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने 25 अक्तूबर को गिरफ्तार हुए मुनताज उर्फ मुंती को अवैध हथियार मुहैया कराया था। मुनताज के कब्जे से एक कट्टा और कारतूस बरामद हुआ था। पूछताछ में उसने बताया था कि हथियार नूंह से 3500 रुपये में खरीदा था। आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम और नूंह में शस्त्र अधिनियम और छीना-झपटी समेत तीन मामले दर्ज हैं। संवाद