नूंह। जिला पुलिस ने चोरी और गोतस्करी के आरोपी इकलास उर्फ लीलू निवासी सालाहेडी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। इकलास के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में चोरी और गोतस्करी से जुड़े आठ मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। संवाद