फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: टीबी के लक्षण नजर आएं तो मरीज को जांच के लिए अस्पताल भेजें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पटौदी। क्षेत्र के शिशु रोग विशेषज्ञों की एक बैठक उपमंडल नागरिक अस्पताल में एसएमओ डॉ. नीरु यादव ने ली। इस मौके पर उपमंडल नागरिक अस्पताल पटौदी की एसएमओ डॉ. नीरू यादव ने सभी शिशु रोग विशेषज्ञों से आह्वान किया है कि जिनमें टीबी रोग के लक्षण नजर आएं तो उन रोगियों को जांच के लिए उप मंडलीय नागरिक अस्पताल में भेजें,जिससे की टीबी रोगियों की जांच आधुनिक मशीनों से की जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टीबी रोगियों की जांच कर उनका समय पर इलाज किया जा सकेगा। एसएमओ ने बताया कि सरकार टीबी के रोगियों को पोषक आहार के लिए पांच सौ रुपये प्रति माह दे रही है, जिसके लिए निक्षय पोर्टल पर रोगी अपना रजिस्ट्रेशन करवाए। इस अवसर पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र यादव, डॉ. शफीक चौहान, डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. निशा,डॉ. नीरज, दीपक यादव मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें