फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कैंप लगाकर एग्री स्टैक पोर्टल पर बनाई जा रही आईडी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार की ओर बीते 18 दिसंबर से एग्री स्टैक पोर्टल की शुरूआत की गई है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के सभी काश्तकार किसानों की एक यूनिक आईडी तैयार की जा रही है, जिससे किसान अपनी भूमि से संबंधित सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन देख सकेंगे। भविष्य में कृषि से जुड़ीं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें एक ही प्लेटफॉर्म पर सरलता और पारदर्शिता के साथ प्राप्त हो सकेगा। उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से गांव-गांव जाकर विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से किसानों की एग्री स्टैक पोर्टल पर आईडी बनाई जा रही है। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. अनिल तंवर ने बताया कि जिले में अब तक 16 हजार से अधिक किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें