फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 50 से अधिक लंबित चालान वाले 142 चालकों की पहचान की

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने नियम तोड़ने के बाद हुए चालान का निपटान न करने वाले चालकों की पहचान करनी शुरू कर दी है। अभी तक गुरुग्राम यातायात पुलिस ने 142 वाहन चालकों की पहचान की है, जिन पर 50 से अधिक चालान का जुर्माना लंबित है। पुलिस ने वाहन पंजीकृत के पते पर नोटिस भेजा है। वाहन चालकों को निर्देशित किया गया है कि वह जल्द से जल्द जुर्माने राशि का भुगतान करके चालान का निपटान कराएं। पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन ने बताया कि अगर नोटिस के बाद भी चालान का निपटान नहीं किया गया तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पहले भी लंबित चालान पाए जाने पर वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें