आम आदमी पार्टी के आरोपी नेता ने दी सफाई, बोला- पुलिस मेरी लोकेशन निकाल लें
बजरंग दल के पदाधिकारी की हत्या में दर्ज हुआ था मामला
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सोहना में 31 जुलाई को हुई हिंसा में आम आदमी पार्टी के नेता जावेद अहमद सहित सौ से डेढ़ सौ लोगो पर हत्या का मामला दर्ज हुआ है। जावेद अहमद ने रविवार को मीडिया के समक्ष सफाई में कहा है कि उसका हिंसा से कोई लेना देना नहीं है। जिस दिन की वारदात पुलिस बता रही है। उस समय उसकी लोकेशन पुन्हाना की है। वह अपने रिश्तेदार के घर गया हुआ था। वह प्रशासन के संपर्क में है साथ ही पीस कमेटी का सदस्य भी है।
बता दें कि 31 जुलाई को यात्रा से वापस आ रहे बादशाहपुर प्रखंड बजरंग दल के संयोजक प्रदीप कुमार की मंगलवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में दर्ज एफआईआर में आप के नेता जावेद का नाम है। इसके साथ 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। जिस दिन क वारदात है उस समय वह अपने रिश्तेदार के घर जाने की बात कह रहा है। जबकि पुलिस के पास जानकारी है कि भीड़ पर हमला कराने वालों में आरोपी का हाथ है। सोशल मीडिया पर मामला बढ़ने के बाद आरोपी ने अपनी सफाई दी है। एसीपी सोहना नवीन संधू के अनुसार शिकायत के आधार पर तीन दिन पहले मामला दर्ज किया गया है। जांच चल रही है। जांच के दौरान जो साक्ष्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।