फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से हथियार के बल पर बदमाशों ने लूटी गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पालम विहार थाना क्षेत्र में आइसक्रीम खरीदकर गाड़ी में बैठ रहे व्यक्ति से हथियारबंद बदमाशों ने आई-20 गाड़ी लूट ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पालम विहार निवासी ऋषभ ने बताया कि वह सोमवार को अपनी आई-20 गाड़ी से राम मंदिर चौक गया था। यहां आइसक्रीम खरीदकर जब वापस गाड़ी में पहुंचा तो एक व्यक्ति गाड़ी की दूसरी तरफ का गेट खोलकर घुसने का प्रयास कर रहा था। मना करने पर व्यक्ति ने पिस्तौल दिखाते हुए गाड़ी की चाभी मांगी। जैसे ही उसने शोर मचाया वैसे ही व्यक्ति का दूसरा साथी आया और उससे चाभी छीनकर गाड़ी लेकर गांव चौमा की तरफ फरार हो गए। उन्होंने बताया कि गाड़ी में रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, डेबिट और क्रेडिट कार्ड समेत अन्य दस्तावेज मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें