ससुराल वालों ने उसे दोबारा तंग न करने की बात कही थी जिसके कारण साल भर बाद उसने यह शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-65 निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 2021 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से पति ने ऑडी गाड़ी की मांग करनी शुरू कर दी। गाड़ी ने मिलने पर पति ने उसके साथ मारपीट और अप्राकृतिक संबंध बनाने लगा।
पत्नी का आरोप है कि दहेज की मांग करने में उसकी सास, ननद व नाना ससुर भी शामिल हैं। पत्नी का आरोप है कि जून 2022 में घर में एक प्रोग्राम था। उस समय वह तीन महीने की गर्भवती थी। प्रोग्राम में किसी बात को लेकर पति ने झगड़ा करना शुरू कर दिया था। इसी दौरान पति ने उसके पैरों को पकड़कर उसके प्राइवेट पार्ट और पेट पर लात मारी।
पत्नी का आरोप है कि जब उसके दर्द होने लगा तो पति ने उपचार नहीं कराया। जब तीन तक दर्द कम नहीं हुआ और स्थिति खराब होने लगी तो पति ने उपचार कराया।