फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: घर में घुसकर जानलेवा हमला करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शिवाजी नगर थाना क्षेत्र में एक घर में घुसकर लाठियों से जानलेवा हमला करने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने 23 मई को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान राजबीर सिंह (59) व मुकेश (55) निवासी शिवाजी नगर के रूप में हुई है। दंपती को जांच में शामिल कर जमानत पर छोड़ दिया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई दो लाठियां भी बरामद की हैं। 9 मई को एक निजी अस्पताल से सूचना मिली कि लड़ाई-झगड़े में शैलेश गुप्ता नामक व्यक्ति घायल होकर भर्ती है। शिकायतकर्ता ने बताया कि पड़ोसियों ने उसके परिवार पर हमला किया। शिकायत के अनुसार 7 मई को पीड़ित की गैरमौजूदगी में आरोपी राजबीर सिंह व उसकी पत्नी मुकेश घर में घुस आए। उन्होंने शिकायतकर्ता की मां से मारपीट व अभद्र व्यवहार किया। 9 मई को जब शिकायतकर्ता बात करने गया तो दोनों ने लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पैर टूट गया व गंभीर चोटें आईं। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों का शिकायतकर्ता व उसके परिवार से किसी बात को लेकर मनमुटाव था। इसी रंजिश में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें