फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रिहर्सल के बीच उमस ने बढ़ाई परेशानी, पानी को तरसे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। स्वतंत्रता दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल सोहना के खेल स्टेडियम में आयोजित की गई। जहां भीषण उमस के बीच विद्यार्थियों को पानी के लिए भटकना पड़ा। पुलिस कर्मचारियों, स्कूली विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने इसमें हिस्सा लिया। सरकारी व निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। सोहना सहायक पुलिस आयुक्त मुकेश कुमार ने इस दौरान तिरंगा फहराया। उमस भरी गर्मी के बावजूद प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह से अभ्यास किया। हालांकि, प्रशासन द्वारा पानी की व्यवस्था न होने से विद्यार्थियों में नाराजगी दिखी। उन्हें अपने पैसों से पानी खरीदकर पीना पड़ा, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठे। 15 अगस्त को खंड स्तरीय कार्यक्रम में सोहना भाजपा विधायक तेजपाल तंवर ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें