गुरुग्राम। सेक्टर-29 स्थित हुडा जिमखाना क्लब के लाइब्रेरी ग्राउंड में आयोजित डांडिया अंडर द स्टार्स में 10 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में संगीत, गरबा और पारंपरिक डांडिया की धूम रही। मृग साइट मीडिया कार्यक्रम का जनसंपर्क (पीआर) साझेदार रहा। कार्यक्रम में शिवा चौधरी, धीरज भंडारी और अलीशा अरोड़ा ने शानदार प्रस्तुतियां दीं, जबकि डीजे ऋषि ने अपनी धुनों से समां बांधा। लाइव गरबा, डीजे संगीत और ढोल की थाप पर प्रतिभागियों ने जमकर डांडिया खेला। आयोजन में फूड स्टॉल, फोटो बूथ, मनोरंजक गतिविधियों और लकी ड्रॉ ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। संवाद