फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन का नाम अब मिलेनियम सिटी सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएमआरसी ने किया नाम में परिवर्तन, पहले गुरुग्राम सिटी सेंटर के नाम पर किया था विचार
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने येलो लाइन पर हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के नाम में बदलाव किया है। अब इस मेट्रो स्टेशन का नया नाम मिलेनियम सिटी सेंटर कर दिया गया है। सोमवार को डीएमआरसी ने तीन घंटे में यह दूसरा बदलाव किया। इससे पहले कहा था कि स्टेशन का नाम बदल कर गुरुग्राम सिटी सेंटर रखा जाएगा। बाद में अधिकारियों ने स्टेशन का नाम बदलकर मिलेनियम सिटी सेंटर करने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी डीएमआरसी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी दी गई है।
नाम बदलने के बाद अब सभी आधिकारिक दस्तावेजों, साइनेज, घोषणाओं आदि में भी नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। धीरे-धीरे सभी जगह बदलाव हो जाएगा। दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन को समयपुर बादली स्टेशन से जोड़ती है। इस लाइन का ज्यादातर हिस्सा भूमिगत है। यह लाइन राजधानी के कुछ सबसे भीड़ भाड़ वाले हिस्सों से होकर भी गुजरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने का अनुरोध केंद्र सरकार और हरियाणा राज्य सरकार दोनों की ओर से आया था। नाम में बदलाव इसलिए हुआ क्योंकि मेट्रो प्राधिकरण गुरुग्राम में हुडा सिटी सेंटर और साइबर सिटी के बीच 28.5 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर पर काम कर रहा है, जिसे पिछले साल मंजूरी दी गई थी। 21 जून 2010 को हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन की शुरुआत हुई थी। फिलहाल यह टर्मिनल स्टेशन है। इस पर दो प्लेटफार्म हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें