फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एचएसवीपी सभी सेक्टरों में करवाएगा ड्रोन सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। शहर में अवैध कब्जों को रोकने, संपत्ति विवादों को कम करने और व्यवस्थित विकास को गति देने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) सभी 111 सेक्टरों में अपनी संपत्तियों का ड्रोन सर्वे कराने जा रहा है। इस संबंध में प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक की ओर से मुख्य नगर योजनाकार ने आदेश जारी कर दिए हैं।
पहले चरण में आठ सेक्टरों का ड्रोन सर्वे किया जाएगा। इन सेक्टरों में सेक्टर-15 पार्ट -1, सेक्टर-15 पार्ट-2, सेक्टर-23, सेक्टर-23 ए, सेक्टर-24, सेक्टर-25, सेक्टर-45, सेक्टर-46 शामिल हैं। सर्वे के दौरान भूखंडों की माप, उन पर हुए निर्माण, विभिन्न सेक्टरों में खाली पड़े भूखंड, सेक्टर के मार्केटों में होने वाले अतिक्रमण की स्थिति और उनसे संबंधित अन्य विवरण को रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य नगर योजनाकरा मधुस्मिता मितेरा की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा है कि यह काम प्राथमिकता के साथ पूरा होना है। पहले चरण में सर्वे का काम हो जाने के बाद दूसरे चरण के लिए सेक्टरों के चिह्नांकन का काम होगा। प्राधिकरण सर्वे के दौरान खाली पड़े भूखंडों की विवरण जुटा कर उनकी नीलामी की योजना भी तैयार करेगा। प्राधिकरण के मुताबिक जल्द ही पहले चरण के सर्वे का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें