फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एचएसवीपी ने सेक्टर-82 में दो एकड़ सरकारी जमीन खाली कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की इन्फोर्समेंट टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर गांव सिकंदरपुर की जमीन पर बने मंदिर, पांच टीन के कमरों और झुग्गी-झोपड़ियों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। शहरी सुपदा अधिकारी राकेश सैनी के आदेश पर सेक्टर-82 रोड की लगभग दो एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की। एचएसवीपी के सर्वे एसडीओ अजमेर सिंह ने बताया कि यह जमीन विभाग द्वारा अधिग्रहित की गई है और इसका मुआवजा सिकंदरपुर पंचायत को दे दिया गया था। यहां अवैध कब्जा सरकारी रोड निर्माण में बाधा बन रहा था। इस कार्रवाई के दौरान गुरदीप पटवारी, दयानंद प्रधान, सतपाल हंस, वीरेंद्र, बलविंदर, धर्मेंद्र शर्मा और सर्वे टीम मौजूद रही। एचएसवीपी ने अवैध निर्माण हटाकर रोड निर्माण को गति देने का लक्ष्य हासिल किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें