फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एचएसवीपी ने सेक्टर दस में बसी 70 अवैध झुग्गियां हटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
तोड़फोड़ की कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने किया विरोध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की टीम ने सेक्टर दस में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बसी करीब 70 झुग्गियों को हटा दिया। इस दौरान टीम को लोगों का काफी विरोध झेलना पड़ा, लेकिन भारी संख्या में पुलिस बल होने से अवैध कब्जों को हटा दिया गया।
एचएसवीपी की प्रशासक रेनू सोगन के आदेश अनुसार बुधवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सेक्टर 10ए थाने की पुलिस की मदद से अवैध कब्जे हटाए। एचएसवीपी की टीम के साथ 100 पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी से जमीन खाली करने को कहा लेकिन कब्जा धारियों ने विरोध किया। इस पर थाना प्रभारी संदीप ने उन्हें समझाया और फिर कार्रवाई की गई। इसमें करीब 60-70 झुग्गियों और दो टीन सेट कमरे को जेसीबी द्वारा ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार झुग्गियों के लोग शराब व नशे की चीज बेचते थे। थाना प्रभारी ने चेतावनी दी है कि आगे से नशे के सामान बेचते मिले तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जेई ललित ने चेतावनी दी आगे से कोई भी अवैध कब्जा किया तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के शहरी संपदा अधिकारी विकास ढाडा के आदेश अनुसार दो दिन पहले मुनादी करवाकर लोगों को जमीन को खाली करने के आदेश दिए थे। इस मौके पर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के तौर पर उपमंडल अभियंता नरेश राणा, संजीव यादव, वीरेन्द्र, सतपाल,बलविंदर और सर्वे टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें