गुरुग्राम। जिले में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान तेजी से गति पकड़ रहा है। अभियान के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश राजलीवाल ने बताया कि जिले में अब तक लगभग तीन हजार पात्र किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन सफलतापूर्वक लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की समर्पित टीमें प्रतिदिन टीकाकरण और जागरूकता गतिविधियों का संचालन कर रही हैं। यह टीकाकरण मुख्य रूप से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए चलाया जा रहा है। उपायुक्त ने जिले के अभिभावकों से एक महत्वपूर्ण आह्वान करते हुए कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारियों में से एक है, लेकिन समय रहते लगाया गया टीका इससे बचाव का एक अत्यंत प्रभावी माध्यम है। ब्यूरो