नूंह। जिले में जनगणना-2027 के तहत मकान गणना का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा जिले में कुल 2 हजार 659 एचएलबी निर्धारित किए गए हैं, जिनमें से 64 एचएलबी का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि अन्य स्थानों पर कार्य प्रगति पर है। संबंधित एसडीएम और अन्य अधिकारी लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सुपरवाइजर भी नियमित निरीक्षण कर कार्य की समीक्षा कर रहे हैं। प्रशासन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समयावधि में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन के अनुसार जनगणना-2027 देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से जनसंख्या, आवासीय स्थिति और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े आंकड़े एकत्र किए जा रहे हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जनगणना कर्मियों को सही और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं। संवाद