फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जलभराव से सिरौली गांव में मकान ढहा

Wed, 13 Aug 2025 11:34 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। जलभराव से सिरोली गांव में मंगलवार देर रात करीब एक बजे गांव निवासी आलम पुत्र सुलेमान का दो कमरों का मकान अचानक ढह गया। हादसे से कुछ मिनट पहले ही छत पर सो रहा पूरा परिवार घर से बाहर आ गया, वरना जानी नुकसान भी हो सकता था। पीड़ित आलम ने बताया कि घटना के समय वह परिवार सहित छत पर सोया हुआ था। अचानक उन्हें घर के हिलने और चरमराने की आवाज सुनाई दी। सभी लोग नीचे उतरकर बाहर आ गए। कुछ ही देर बाद दोनों कमरे भड़भड़ाकर गिर पड़े। चारों तरफ बरसात का पानी भरा होने के कारण बचाव कार्य में भी मुश्किल हुई। पीड़ित के अनुसार के गिरने से तकरीबन दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आलम का कहना है कि जलभराव की समस्या कई सालों से है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें