गांव भोगनीपुर निवासी इमरान गुरुग्राम के शिवाजी नगर में परिवार सहित किराये पर रहते हैं। मकान मालिक कृष्ण कुमार रोहिल्ला ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे उसके दो बच्चे पटाखे जला रहे थे, तभी एक चिंगारी घर में रखे सामान पर गिर गई और अचानक आग लग गई। इस आग में दोनों बच्चे 12 वर्षीय इशान व 10 साल का अली झुलस गए।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और जल्द ही आग पर काबू पा लिया। इमरान ने बताया कि दोनों बच्चों को पहले नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां से दोनों को सफदरजंग अस्पताल दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। इस आगजनी में इशान करीब 40 फीसदी से अधिक जल गया जबकि अली 20 फीसदी तक झुलसा है। दोनों का इलाज चल रहा है।
फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया था। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है कि आखिर पटाखे कौन से थे और कहां से लाए गए थे। आग में झुलसे बच्चों की हालत गंभीर है। -रमेश सैनी, फायर अधिकारी