फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अवैध रूप से चलाया जा रहा था होटल, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना दस्तावेज के अतिरिक्त शुल्क लेकर कमरे दे रहा था होटल कर्मचारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


बादशाहपुर । भोंडसी थाना क्षेत्र में श्यामकुंज कालोनी की गली नंबर-5 में अवैध रूप से चल रहे ओयो होटल में मारुति कुंज चौकी पुलिस ने छापा मारा। नकली ग्राहक के रूप में सिपाही को होटल में भेजा तो होटल कर्मचारी ने बिना दस्तावेज ठहरने के लिए कमरा देने के लिए अतिरिक्त शुल्क लेने की बात कही। पुलिस ने ओयो होटल राजेश्वरी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार अनूप चौहान श्याम कुंज की गली नंबर पांच में ओयो होटल राजेश्वरी के नाम से होटल चलाता है। बिना दस्तावेज ही लोगों को होटल के कमरे उपलब्ध कराता है। इस पर एएसआई अमीर सिंह की अगुवाई में एक सिपाही होटल में भेजा गया। अपने पास कोई दस्तावेज नहीं होने की बात कहते हुए कमरा लेने की बात कही तो आरोपी ने उसे अतिरिक्त शुल्क लेकर कमरा देने की बात कही। पुलिस पूछताछ में आरोपी अनूप चौहान से रजिस्टर को लेकर पूछताछ की तो उनके पास किसी भी तरह का होटल की अनुमति का पत्र नहीं मिला और ना ही इस रजिस्टर पर किसी अधिकारी के हस्ताक्षर मिले। जब इससे इस होटल को चलाने के संबंध में उचित अनुमति पत्र दिखाने बारे कहा गया तो इसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें