फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अस्पताल के कर्मी ने बेसमेंट में युवती से की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दादी को ईएसआई अस्पताल में लेकर गई एक युवती के साथ कर्मचारी ने छेड़छाड़ की। पहले तो युवती ने इस बात की शिकायत अस्पताल प्रबंधन से की, मगर सुनवाई नहीं हुई। उसके बाद युवती ने घटना की जानकारी मानेसर थाना पुलिस को दी। मानेसर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस आरोपी व युवती की मोबाइल लोकेशन लेने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई की सांय करीब छह बजे युवती अपनी दादी को दवा दिलाने के लिए मानेसर के ईएसआई अस्पताल गई थी। युवती ने बताया कि अस्पताल के बारे में उसके पास कोई जानकारी नहीं थी। इसी दौरान उसे अस्पताल का कर्मचारी मुकेश मिल गया। उसने युवती से कहा कि वह उसकी मदद करेगा। युवती उसके पीछे-पीछे चलने लगी। आरोप है कि मुकेश उसे अस्पताल के बेसमेंट में ले गया जहां उसका हाथ पकड़ लिया। जब उसने इसका विरोध किया तो वह जबरदस्ती करने लगा। किसी तरह से उसके चंगुल से छूटकर अस्पताल प्रबंधन को इसकी शिकायत दी। आरोप है कि इस बारे में पुलिस को शिकायत देने पर अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। जब अस्पताल प्रबंधन ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, तो युवती ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें