फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़क निर्माण की उम्मीद बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाली सड़क के निर्माण की उम्मीद अब बढ़ गई है। सेक्टर-99 और 99ए को द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाली प्रस्तावित दो-लेन सड़क का निर्माण जल्द शुरू होने की संभावना है। हाल ही में कैबिनेट मंत्री के पीए मंजू ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर प्रस्तावित सड़क का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान मंजू ने एमसीएम से संबंधित जमीन के आवश्यक दस्तावेज और जानकारी एमसीजी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इस बारे में नगर निगम मानेसर के एक्सईएन सुशील ने बताया कि जमीन से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी ई-मेल के माध्यम से नगर निगम गुरुग्राम को भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें