गुरुग्राम। रोल बॉल एसोसिएशन की ओर से आज विभिन्न आयु वर्गों के विजेता खिलाड़ियों का भव्य सम्मान समारोह गुरुग्राम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड–33 की पार्षद सरिका भारद्वाज एवं प्रशांत भारद्वाज उपस्थित रहे। इस अवसर पर रोल बॉल एसोसिएशन के प्रधान गजराज नाहरवाल भी मंच पर मौजूद रहे। समारोह में जिले के अंडर–9, अंडर–11, अंडर–14 और अंडर–17 वर्गों के खिलाड़ियों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान वार्ड–33 के पार्षद प्रशांत भारद्वाज ने घोषणा की कि गुरुग्राम के सेक्टर–4 में रोल बॉल का एक समर्पित ग्राउंड जल्द ही विकसित कराया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। संवाद