फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्राण प्रतिष्ठा से पहले कार सेवकों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न धार्मिक संगठनों ने चलाया है अभियान, घर घर पहुंचकर कर रहे नमन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में कार सेवकों के बलिदान को नमन रखने के लिए विभिन्न धार्मिक संगठनों ने अभियान चलाया है। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इसमें शामिल हैं। शिक्षाविद पूर्व वाइस चांसलर डाॅ. अशोक दिवाकर ने कहा कि राम सिर्फ आस्था का नहीं वरन अखंड भारत और हिंदुस्तान की आत्मा का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि कार सेवकों के बलिदान और प्रयासों का जितना स्मरण किया जाए, कम ही प्रतीत होगा। महानगर संघ चालक जगदीश ने कहा कि कार सेवकों का जज्बा गोलियों के सामने भी चरम पर था और आज श्रीराम लला विराजमान होने पर उनके भाव उच्चतम शिखर पर हैं। आरएसएस के विभाग प्रचार प्रमुख अनिल कश्यप ने बताया कि घर जाकर कार सेवकों के सम्मान कार्यक्रम के तीसरे चरण में तिलकराज मलहोत्रा, महेंद्र लाहौरिया और पूर्व मंत्री दिवंगत सीताराम सिंगला के निवास पर पहुंचकर परिजनों का सम्मान किया गया। सुधीर सिंगला ने दल के सदस्यों का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर आरएसएस के प्रांत सह सेवा प्रमुख हरीश, विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष अजीत, जिलामंत्री यशवंत शेखावत, उपाध्यक्ष सुरेंद्र तंवर, संपर्क प्रमुख गगन, महाबीर भारद्वाज, संजीव सैनी, राजेश खटाणा, मीनाक्षी सक्सेना, संजय शर्मा, श्रवण कुमार अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे। इस दौरान अक्षत वितरण अभियान के क्रम में शनिवार को बदशाहपुर स्थित इस्कॉन मंदिर में निमंत्रण स्वरूप पीले अक्षत दिए गए। इस प्रमुख ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है। यह लाखों भक्तों के बलिदान की कीमत पर बन रहा हैं । उन्होंने यहां उपस्थित इस्कॉन मंदिर अनुयायियों का आह्वान करते हुए कहा कि 22 जनवरी को महा दीपावली के रूप में मनाएं। उनके अनुसार मन्दिर में 22 जनवरी को भव्य आयोजन होगा। इससे पहले 20 जनवरी को भी संकीर्तन का बड़ा आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें