फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: परंपरागत श्रद्धा के साथ हुआ होलिका दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू गुरुग्राम। सेक्टर‑37सी स्थित आईएलडी ग्रीन्स सोसाइटी में होलिका दहन का पर्व सोमवार की रात को सोसाइटी के लोगों ने पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया। सोसाइटी परिसर में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान का विधिवत संचालन पंडित आश्वनी गौतम के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। कार्यक्रम में सोसाइटी के अनेक निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर निशित गर्ग, गौरव गोयल, दिव्येश शर्मा, शरत कुमार, हरिश कौशिक, विजय अरोड़ा सहित अन्य परिवारजन उपस्थित रहे। सभी ने होलिका की अग्नि में नकारात्मकता के प्रतीक अर्पित कर सुख‑शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। साथ ही एक-दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। आयोजन के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया। सोसाइटी प्रबंधन व निवासियों के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें