फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 1- डॉक्टरों सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी आवर के बाद भी सेवाएं देने के लिए तैयार रहने के आदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सोहना और नूंह में हुए उपद्रव के बाद शहर की स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट मोड पर हैं। डॉक्टरों सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इस दौरान सभी डॉक्टर, मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ को जिला मुख्यालय में रहना होगा। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट मोड पर हैं।
विज्ञापन

सभी निजी, सरकारी अस्पतालों में आपातकालीन स्थिति में सभी कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से काम पर लौटने के आदेश जारी किए हैं। सभी एंबुलेंस को किसी भी आपातकालीन सेवा से निपटने के लिए तैयार रखा गया है। रात्रि अवकाश वाले सभी कर्मचारियों को किसी भी समय काम पर लौटने के आदेश जारी किए जाने पर स्वास्थ्य सेवाएं देनी होंगी। जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. विरेंद्र यादव ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मी, दवाएं और एंबुलेंस सेवाएं अलर्ट हैं। किसी भी आपात स्थिति में आने वाले मरीज की जानकारी भी तुरंत जिला स्वास्थ्य विभाग को देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें