फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 22 नवंबर से शुरू होगा हितचिंतक अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की गुरुग्राम जिला कार्यकारिणी ने हितचिंतक अभियान की तैयारियों पर रणनीति बनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को वीएचपी कनेक्ट एप का प्रशिक्षण दिया गया, जिसकी जानकारी जिला सह प्रचार-प्रसार प्रमुख निकित सनातनी ने दी। यह अभियान इस बार 22 नवंबर से 6 दिसंबर तक देशभर में चलेगा। इसका लक्ष्य अधिक से अधिक हिंदू परिवारों और नागरिकों तक पहुंचना है। इसका उद्देश्य 20 रुपये का सहयोग प्राप्त करना है। साथ ही लोगों को संगठन के विचारों से परिचित कराना है। प्रांत मंत्री यशवंत शेखावत ने प्रत्येक हिंदू परिवार तक पहुंचने का आह्वान किया। विभाग संगठन मंत्री सुल्तान ने अभियान के उद्देश्य बताए। उन्होंने अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष पर जोर दिया। बैठक में स्टॉल लगाने, मंदिरों से संपर्क करने और घर-घर पहुंचने की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। बजरंग दल सहित विभिन्न आयामों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें