फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हिसार की महिला ने विधायक मामन को बताया अपना पति

विज्ञापन
विज्ञापन
एक घंटे तक विधायक के आवास पर चला हाई प्रोफाइल ड्रामा
विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। मूल रूप से हिसार की रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने नूंह हिंसा के कथित मास्टरमाइंड कांग्रेस विधायक मामन खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं । सदर थाना पुलिस से महिला ने गुहार लगाई है कि विधायक मामन खान इंजीनियर मेरे पति हैं । उनसे मुझे मिलाया जाए । सदर थाना पुलिस फिलहाल पूछताछ में जुटी हुई है ।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार महिला पहले कांग्रेस विधायक के आवास मालिबू टाउन पर गई थी । जहां पर उसने कांग्रेस विधायक मामन खान से मिलने की कोशिश की वहां पर हुए बवाल के बाद महिला ने कंट्रोल रूम में फोन किया। जिसके बाद सदर थाना पुलिस की एक जिप्सी उनके आवास पर पहुंची । करीब एक घंटे चले हाई प्रोफाइल ड्रामे के बाद पुलिस टीम महिला को सदर थाने लेकर पहुंची । सदर थाना प्रभारी ने मामले की जांच के लिए महिला पुलिस अधिकारी को बुलाया जहां थाना प्रभारी की देखरेख में पुलिस टीम उससे पूछताछ कर रही है। अमर उजाला से बातचीत के दौरान थाना प्रभारी सुभाष चंद का कहना है कि मामले की जांच चल रही है महिला द्वारा लगाए गए आरोप का साक्ष्य मांगा गया है। जांच के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे उसी अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी । महिला ने कांग्रेस विधायक मामन खान से आखिरी मुलाकात 5 जून को करना बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें