यात्रा को लेकर डीसीपी के कार्यालय में अलग-अलग बैठकों का किया गया आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जलाभिषेक यात्रा को शांतिपूर्वक तरीके से पूरा करने के संबंध में गुरुग्राम पुलिस द्वारा हिंदू संगठनों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इसमें यात्रा को शांति पूर्वक निकालने की अपील की गई।
जलाभिषेक यात्रा को लेकर डीसीपी वेस्ट करण गोयल और मानेसर के डीसीपी दीपक के कार्यालय में अलग-अलग बैठकों का आयोजन किया गया। डीसीपी करण गोयल की अगुवाई में आयोजित बैठक में हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों को जलाभिषेक यात्रा के दौरान शांति बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। वहीं यात्रा के दौरान किसी भी तरह के भड़काने वाले नारे नहीं लगाने तथा शांतिपूर्वक ढंग से यात्रा निकालने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। यात्रा के दौरान किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने के संबंध में भी चर्चा की गई। हिन्दू संगठनों ने लोगों ने पुलिस को आश्वासन दिया है कि यात्रा शांति पूर्वक आयोजित की जाएगी। बैठक के दौरान एसीपी मानेसर विपिन अहलावत, एसीपी वेस्ट शिवा अर्चन, एसडीएम रविंद्र, एसडीएम मानेसर, मानेसर जोन के थाना प्रबंधक व चौकी प्रभारी, अन्य पुलिस अधिकारी तथा हिंदू संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।