फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हिना सैनी ने स्केटिंग टूर्नामेंट में जीते दो स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। एसजीएफआई स्केटिंग टूर्नामेंट के अंडर-14 प्रतियोगिता में यूरो इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-10 की कक्षा आठ की छात्रा हिना सैनी ने दो स्वर्ण पदक जीते। वह राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी चयनित की गईं। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में शहर भर से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें हिना सैनी ने स्केटिंग प्रतियोगिता में 2000 मीटर रोड रेस और 1000 मीटर ट्रैक रेस में प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य नवीना दास ने इस उपलब्धि पर हिना को बधाई दी और कहा कि वह प्रतिभाशाली छात्रा है, जो राज्य स्तर पर भी अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करके शहर का नाम रोशन करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें