गुरुग्राम।
गुरुग्राम की बेटी हिमांशी गुलिया ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने चीन के शिनजियांग शहर में आयोजित तीसरे बेल्ट एंड रोड अंतरराष्ट्रीय युवा मुक्केबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। इस उपलब्धि से न केवल देश और प्रदेश का मान बढ़ा है, बल्कि गुरुग्राम का नाम भी रोशन किया। हिमांशी की सफलता ने एक बार फिर साबित किया है कि मेहनत और लगन से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। स्थानीय खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने हिमांशी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि वह आने वाले समय में भारत को और भी बड़े पदक दिलाएंगी। संवाद