संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-11 स्थित डीपीएस स्कूल मैदान पर शनिवार को खेले गए टी-20 मुकाबले में हिमालयन पैंथर्स ने ऑल स्टार्स फरीदाबाद को 34 रन से शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हिमालयन पैंथर्स ने चार विकेट पर 200 रन बनाए। दया शंकर ने आठ चौके और तीन छक्कों की मदद से 54 रन बनाए। चिंटू ने 56 और कप्तान मयंक ने 41 रन का योगदान दिया। ऑल स्टार्स की ओर से करन सूद ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑल स्टार्स की टीम 17.3 ओवर में 166 रन पर ऑलआउट हो गई। संभव ने 30 गेंदों पर 64 रन और महेश कुमार ने 38 रन बनाए। हिमालयन पैंथर्स की ओर से रोहित और आदित्य झा ने तीन-तीन विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। शानदार बल्लेबाजी के लिए दया शंकर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।