गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर नरसिंहपुर के पास धंसे सड़क को एनएचएआईए की निगरानी में जीएमडीए की ओर से ठीक कराया गया है। इसके बाद दिल्ली की ओर से जयपुर जाने वाले वाहन सरपट निकल रहे हैं। इस स्थान पर दोबारा से परेशानी न हो। इसके लिए जीएमडीए की ओर से पानी निकाल दिया है। इस स्थान की निगरानी के लिए अलग से टीम लगाई गई है। इस हिस्से को सुरक्षित करने के लिए गाजियाबाद से विशेष लोहे और स्टील की प्लेट मंगवाकर लगाई गई हैं। बुधवार की देर रात तक इसे ठीक कर रूट को चालू किया गया है। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता विक्रम ने बताया कि अब पूरे मरम्मत कार्य की निगरानी एनएचएआईए ने किया। पहले धंसे हिस्से को लोहे और स्टील की प्लेट से ढका गया है। ट्रैफिक पुलिस के साथ एनएचएआईए के अधिकारियों की पूरे मामले में निगरानी बनी हुई है। ब्यूरो