मानेसर। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लोगों का सफर सुरक्षित और आसान बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) काम कर रहा है। इसके तहत खेड़की टोल से लेकर धारूहेड़ा तक हाईवे पर बने अवैध कट बंद किए जा रहे हैं। अब केवल जरूरत के हिसाब से तय जगहों पर ही कट छोड़े जाएंगे। एनएचएआई हाईवे के बीच लगी लोहे की ग्रिल हटाकर उनकी जगह कंक्रीट की मजबूत दीवारें बना रहा है। विभाग का कहना है कि इस काम का ज्यादातर हिस्सा पूरा हो चुका है और बाकी काम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक योगेश तिलक ने बताया कि अवैध कट बंद होने से हाईवे पर ट्रैफिक पहले से बेहतर चलेगा। संवाद