फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हाई वोल्टेज बने मुसीबत, जेनसेट चलाकर ले रहे बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-
-सेक्टर 109 की एटीएस ककून सोसाइटी के लोगों के सामने आग लगने का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अब तक बिजली संकट से जूझ रहे सेक्टर 109 स्थित एटीएस ककून सोसाइटी के लोगों की मुसीबतें पिछले पांच दिनों से और बढ़ गई हैं। अब तक जहां बिजली न आने या कम वोल्टेज की समस्या थी, वहीं अब यहां हाई वोल्टेज के कारण बिजली का सिस्टम बंद करके सोसाइटी में जेनसेट से बिजली लेनी पड़ रही है। हाई वोल्टेज के कारण केबल जलने के साथ आग लगने का खतरा भी लोगोंं को सता रहा है।
मंगलवार को सोसाइटी में पूरी रात लोगों को जेनसेट के सहारे रहना पड़ा। पिछले पांच दिनों से यह स्थिति बनी हुई है। जबकि ग्रैप के नियम लागू हैं। प्रदूषण का स्तर 250 एक्यूआई से ज्यादा है। सोसाइटी के निवासी गौरव सलूजा ने बताया कि हमारी सोसाइटी के 11 केवीए की लाइन हैं। इसमें 11 हजार वोल्ट की बिजली होनी चाहिए। जबकि इसमें 12.5 हजार वोल्ट की बिजली आ रही है। रात के वक्त जब लोड कम होता है तो वोल्टेज और ज्यादा बढ़ जाती है। घरों में जहां 220 वोल्ट चाहिए जबकि 260-270 रहता है। ऐसे में घरों के बिजली उपकरण जलने और आग लगने का खतरा भी है। सोसाइटी में 390 परिवार रहते हैं। यह समस्या इसी सोसाइटी के फीडर में समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शिकायत पांच दिनों से कर रहे हैं। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। जेनसेट से बनने वाली बिजली एक ओर बिजली निगम की से मिलने वाली बिजली की तुलना में चार गुनी ज्यादा होती है, दूसरी ओर जेनरेटर से निकलने वाले धुएं के वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। इस संबंध में पालम विहार के एसडीई सतवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने सबस्टेशन के एसडीओ को समस्या के समाधान को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें