गुरुग्राम। आरसीसी खेल मैदान पर शुक्रवार को पहाड़ी पल्स की टीम ने यूके 11 की टीम को 8 रन से मात दी। टॉस जीतकर यूके-11 की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पहाड़ी पल्स की टीम ने 3 विकेट खोकर 202 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूके-11 की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 194 रन ही बना सकी और मैच हार गई। पहाड़ी पल्स की ओर से हेमंत को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सुंदर को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। संवाद