फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: त्योहारी सीजन में ट्रेनों में भारी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। दिवाली और छठ पूजा पर बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जाने वाली ट्रेनों में सीटें पूरी तरह से भर गई हैं। ऐसे में अपने गांव जाने वाले लोगों को अब बसों से या अन्य वाहनों से जाना पड़ेगा। लोगों ने मांग की है कि अतिरिक्त ट्रेन चलाने के साथ ही कोच की संख्या भी बढ़ाई जाए। गुरुग्राम से होकर जाने वाली ट्रेन संख्या 19269 पोरबंदर मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 19601 उदयपुर से न्यू जलपाईगुड़ी, 15091 दुराई से टनकपुर एक्सप्रेस, 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस, 20939 साबरमती से सुलतानपुर, 5623 भगत की कोठी से कामाख्या इन ट्रेनों में लगभग सीटें भर चुकी हैं। गुरुग्राम से पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वालों की संख्या काफी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें