फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गर्मी, पावर कट और बेबसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहपुर। मिलेनियम सिटी में सूरज की तपिश के बीच बिजली व्यवस्था ने परेशानी खड़ी कर दी है। सोमवार को झाड़सा, इस्लामपुर, कन्हई और सेक्टर-32, अशोक विहार व कई अन्य इसके आसपास के इलाके भी प्रभावित हुए। चौबीस घंटों में लगभग दस-बारह घंटों तक बिजली कटौती देखने को मिली। एक बार लाइट जाने पर आधे घंटे से लेकर पौने घंटे तक वापस नहीं आई। इस वजह से घरों के इनवर्टर भी सही से चार्ज नहीं हो पाए। इस दौरान सबसे गंभीर संकट पेयजल का खड़ा हो रहा है क्योंकि बिजली न होने से पानी की टंकियां नहीं भर पाती हैं। वहीं, वर्क फ्रॉम होम करने वाले पेशेवरों, छोटे दुकानदारों और परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का काम भी पूरी तरह ठप हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें