गुरुग्राम। प्रिंस हत्याकांड के मामले में शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब अदालत इस मामले में एक दिसंबर को सुनवाई करेगी। पिछली तारीख पर सीबीआई की तरफ से पेश किए गए जियो सिम कंपनी के नोडल अधिकारी के बयान पूरे हो गए थे। इस मामले की सुनवाई अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश यशविंद्र पाल सिंह की अदालत में चल रही है। आठ सितंबर 2017 को एक निजी स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में स्कूल के ही एक छात्र भोलू को सीबीआई ने आरोपी बनाया गया है। प्रिंस के पिता ने बताया कि शुक्रवार को अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश अवकाश पर थे। शुक्रवार को आर्टिमिस अस्पताल की तरफ से एक चिकित्सक और वोडाफोन के नोडल अधिकारी काे अदालत में पेश होने थे। संवाद