दौलताबाद बिजली घर के आगे इस तरह जामा हुआ है कूड़ा।संवाद
गुरुग्राम। गुरुग्राम-मानेसर की बिजली व्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण 400/220 केवी एचवीपीएनएल दौलताबाद सब-स्टेशन के आसपास कचरा डंपिंग किसी बड़े हादसे का सबब बन सकता है। कचरा बीच रास्ते में ही डाला जा रहा है, जिससे अधिकारियों, बिजली कर्मियों और लोगों की आवाजाही मुश्किल हो ही रही है। वहीं, कूड़े के ढेर से उठ रही दुर्गंध और धुएं के साथ-साथ बड़ी संख्या में पक्षियों का जमावड़ा सबस्टेशन की सुरक्षा के लिए चुनौती बनता जा रहा है। बिजली कर्मियों ने बताया कि यदि समय रहते स्थिति पर नियंत्रण नहीं किया गया तो इसका असर केवल सफाई व्यवस्था तक सीमित न रहकर विद्युत आपूर्ति और बड़े क्षेत्र के ग्रिड पर पड़ सकता है। संवाद